टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें | सरकारी टीचर कैसे बने

  टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें |   सरकारी टीचर कैसे बने 


 सरकारी टीचर कैसे बने 


इस आर्टिकल में हम जानेंगे टीचर बनने के लिए 12 वीं के बाद क्या करें ? टीचर बनने लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है.

आज के समय में  ऐसे कई लोग होंगे जिनका सपना टीचर बनने का है पर उन्हें इसके बारे में नहीं पता की टीचर बनने के लिए क्या जरुरी है ? 

टीचर बनना भी एक अच्छी जॉब मानी जाती है और इस जो में आपको Respect काफी मिलता है एक टीचर के लिए रेस्पेक्ट बहुत ही जरुरी होता है। 

आपको बता दूँ टीचर बनने के लिए भी आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं  आप टीचर बन पाते हैं। अगर आपके पास नॉलेज ही नहीं होगी। तो आप दूसरों को क्या सीखा सकते हैं। 

टीचर बनने के लिए 12 को पास करें 


आप चाहे स्कूल  या कॉलेज किसी के टीचर बनने पर इसके लिए आपको 12 पास करना अनिवार्य होता है। आपके मन में ये भी आ रहा होगा की टीचर बनने के लिए कौन से विषय पर पढ़ाई करनी चाहिए। 

तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की 10 पास होने के बाद 11 में वही सब्जेक्ट को लें जिसमे आपको अच्छा लगता हो। उसी सब्जेक्ट को आपको 12 में भी पड़ना होता है। 


अपने सिलेक्टेड सब्जेक्ट पर ध्यान दें

 आपको जिस भी विषय को पड़ने में अच्छा लगता है ऊपर अच्छे से फोकस करके पढ़ाई करें ताकि आप उस विषय को छात्र को अच्छे से पड़ा सकें। 

टीचर भी कई प्रकार के होते हैं जैसे - हिंदी , इंग्लिश ,मैथ , साइंस अदि।  ऐसे भी कई बच्चे होते हैं जो बनना तो मैथ के टीचर चाहते हैं और उनका इंट्रेस्ट मैथ में नहीं होता है। जिसके कारण वो टीचर बनने में असफल या बच्चो को उस विषय में अच्छे से समझा नहीं पाते हैं। तो ये चीज भी बहुत ही जरुरी होती है एक टीचर बनने के लिए।

टीचर बनने के लिए 12 के बाद ग्रेजुएशन पूरा करें 

एक सरकारी टीचर  बनने के लिए 12 के बाद Graduation को पूरा करना होता है तब जाकर आपके लिए टीचर बनने का रास्ता खुलता है। ग्रेजुएशन को पूरा करने के लिए आपको चार वर्ष का समय लगता है तब जाकर आपकी ग्रेजुएशन कम्पलीट होती है.

ग्रेजुएशन करने के फायदे ( Benefits Of Graduation In Hindi )

  • ग्रेजुएशन को पूरा करने के बाद नौकरी मिलने के चांस काफी अधिक हो जाते है.
  • ग्रेजुएशन को करने के बाद आप भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे सकते है.
  • इसकी पड़े करने के बाद आपको भारतीय रेल में भी जॉब मिल सकती है.
  • ग्रेजुएशन किये हुए स्टूडेंट के पास सरकारी जॉब को पाने के अच्छी चांस होते हैं.

B.Ed कोर्स करें 

अगर आप एक सरकारी स्कूल टीचर बनने की सोचते हैं तो ग्रेजुएशन को करने के बाद आपको B.Ed का कार्स करना होता है। एक टीचर बनने के लिए B.Ed की डिग्री होना जरुरी होता है। बीएड दो वर्ष का कोर्स होता है। अगर आप बीएड को पूरा कर लेते हैं तो आप शिक्षक बनने के लिए तैयार हो जाते हैं। बीएड को करने के लिए सबसे पहले आपको Exam देना होता है.

उसके बाद उम्मीदवार को नंबर के हिसाब से कॉलेज मिलता हैं बीएड कोर्स करने के लिए बहुत से प्राइवेट और सरकारी कॉलेज हैं। आप बीएड को सरकारी कॉलेज से करें। और ये परीक्षा जून -जुलाई महीने में होती है। 



टीचर बनने के लिए कौन सी परीक्षा पास करें 

टीचर बनने के लिए आपको TET एंट्रेस एग्जाम पास करना होता है लेकिन इससे पहले इस एग्जाम को देने के लिए आपके पास बीएड की डिग्री होनी जरुरी है जो मैंने आपको ऊपर बताया था। TET ( Teacher Eligibility Test ) होता है यदि उम्मीदवार इस एग्जाम को पास कर लेता है तो फिर वो टीचर के लिए अप्लाई कर सकता है। 

Teacher कितने प्रकार के होते हैं 


टीचर भी अलग - अलग पद पर होते हैं जैसे - प्राइमरी टीचर , Secondary या TGT Teacher , PGT Teacher और कॉलेज के  Lecturer Professor

प्राइमरी टीचर कैसे बने ( How To Become A PRT  Teacher )


प्राइमरी टीचर कौन होते हैं ? प्राइमरी टीचर स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। प्राइमरी टीचर असल में छोटे  बच्चो को पढ़ाते हैं। 

प्राइमरी टीचर बनने  के लिए योग्यता 

  • प्राइमरी टीचर बनने  लिए  12 पास जरुरी होता है 
  • बारहवीं कक्षा में  कम से कम 50% अंको की जरूर होती है 
  • किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से  ग्रेजुएशन पास किया हो साथ ही बीएड की डिग्री होना भी जरुरी है। 
  • प्राइमरी शिक्षक  बनने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 

TGT Teacher कैसे बने 


TGT Teacher जो होते हैं वो 10 वीं कक्षा के  बच्चों को पड़ता है। वैसे TGT अध्यापक छोटी क्लास को पढ़ाने के लिए भी एलिजिबल होते हैं लेकिन उनके लिए प्राइमरी टीचर होते हैं। 

TGT Teacher बनने की योग्यता 

  • TGT ( Trend Graduate Teacher ) बनने के लिए सबसे पहले अच्छे अंको से 12 पास करनी होती है। 
  • इसके बाद आप जिस भी विषय में इंटरेस्ट रखते है उस विषय पर ग्रेजुएशन करनी होगी। 
  • ग्रेजुएशन को कम्पलीट करने के बाद आपको बीएड कोर्स करना है जो दो वर्ष का होता है। 
  • बीएड को करने के बाद आप TGT Teacher बनने के योग्य हो जाते हैं। 

Lecturer Professor Teacher कैसे बने 


Lecturer Professor Teacher जो कॉलेज के स्टूडेंट को पड़ते हैं लेक्चरर प्रोफेसर बाने के लिए भी कई योग्यता है जिनको पूरा करने के बाद आप लेक्चर टीचर बन सकते हैं। 

Lecturer Professor  Teacher बनने की योग्यता 

  • Lecturer Teacher बनने के लिए सबसे पहले आपका ग्रेजुएशन  कम्पलीट होना चाहिएऔर उसके साथ मास्टर डिग्री और यूजीसी नेट का एग्जाम क्लियर करना होगा। 
  • या फिर आप PHD की डिग्री को लेकर Lecturer Professor के पद को हासिल कर सकते हैं। 
  • लेक्चरर प्रोफेसर बनने के लिए आपकी उम्र  कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 42 साल होनी चाहिए। 

सरकारी टीचर की सैलरी 

सभी टीचर्स की सैलरी भी अलग अलग होती है उनके पद के माध्यम से जैसे प्राइमरी टीचर की सैलरी अलग होती है। TGT Teacher की सैलरी अलग होती है और PGT टीचर की अलग होती है। 


पद नाम                                               सैलरी 

PRT                                                     42000 से 45000 हजार प्रति माह 

TGT                                                    52000 से 55000 हजार रूपए प्रति माह 

PGT                                                     60000 से 65000 हजार रूपए  प्रति माह 


आज हमने क्या सीखा -

आज के इस लेख में हमने सीखा कि टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना चाहिए इसके बार में आपको हमने इस आर्टिकल में बताया। मुझे आशा है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको ये तो जरूर से समझ आया होगा की टीचर बनने के लिए क्या जरुरी है। 

अगर आपको मेरे द्वार बताई जानकारी अच्छी लगी तो आप अपने दोस्तों में इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसके बारे में पता चल सके। कि  12 वीं के बाद Teacher बनने के लिए क्या करें। 


FAQ,S - टीचर कैसे बने से जुड़े सवाल 

Q. 12 के बाद टीचर बनने के लिए कितने साल लगते हैं ?

Ans.  12 के बाद  एक कम्पलीट टीचर बनने के लिए आपको पहले तो 4 साल का ग्रेजुएशन और फिर दो साल बीएड करनी होती है उसके बाद आप टीचर बन पाते हैं टीचर बनने के लिए आपको कुल 5 से 7 साल लगते हैं।

Q.  सरकारी टीचर की कितनी सैलरी होती है ?

Ans. शुरू में 40000 हजार और कुछ समय बाद 60000 से 70000 हजार सैलरी हो जाती है सरकारी टीचर की। 

Q. टीचर कैसे बने ?

टीचर कैसे बने इस बात का जबाब आप इस आर्टिकल को पड़कर आराम से ले सकते हैं एक टीचर बनने के लिए आपको कौन सा एग्जाम देना होता है ?और योग्यता क्या होनी चाहिए ? अगर अपने ये आर्टिकल अच्छे से पड़ा होगा तो आपको सारी चीजें अच्छे से समझ आ चुकी होंगी। 

Q. सबसे फेमस टीचर कौन से हैं ?

Ans. डॉ.सर्वपल्ली राधकृष्ण जो सबसे फेमस टीचर माने जाते हैं। 




TECHNICAL Blog

हेलो दोस्तों आप का स्वागत है इस ब्लॉग वेबसाइट में दोस्तों मैं इस ब्लॉग में आपको Blogging Topic के ऊपर जानकारी देने वाला हूँ। इस साइट पर आपको Blogging करने के बेस्ट method बताए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post